जैन समाज की शरद पूर्णिमा पर जैन धर्म की शान परम पूज्य संत महायोगी आचार्य श्री 108 विधा सागर जी महाराज एवं जिन सरस्वती गणनी प्रमुख अर्जिका 105 ज्ञानमति माता जी जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नर्मदापुरम के सदस्यों किए भजन आरती मंच की गई। मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा कि भगवन गुरूवर ने पूरे विश्व में जैन धर्म का मान बढ़ाया एंव जैन धर्म से सभ को अवगत कराया। महामंत्री अनीता अरुण जैन ने कहा हम बहुत भाग्यशाली हैं जो हमने इस जन्म में गुरूवर के साक्षात दर्शन किए।
सभी सदस्यों ने बहुत भक्ति भाव से भजन एंव सामूहिक आरती की आयोजन में मंच अध्यक्ष नीरजा फौजदार, महामंत्री अनीता अरुण जैन, कार्याध्यक्ष रेखा गोयल, कोषाध्यक्ष रीना रत्नेश जैन, उपाध्यक्ष जयंती जैन, सांस्कृतिक समिति की संयोजक सुनीता जैन, भावना जैन, संरक्षक एकता फौजदार, रीना रीतेश जैन, राशि जैन, अनीता आरएल जैन, मंत्री विनीति जैन, उषा गुप्ता, कंचन जैन, मोनिषा जैन, आदि सभी ने आरती कर प्रसादी वितरित की।