उज्जैन की सड़कों और गलियों के 3डी वीडियो तैयार

सिंहस्थ-2028: 54 हजार सुरक्षाकर्मियों को श्फसे करेंगे ट्रेंड

उज्जैन, ब्यूरो: देश में पहली बार पुलिस वर्चुअल रियलिटी (VR) का उपयोग करने जा रही है। यह 2028 महाकुंभ में देखने को मिलेगा। उज्जैन पुलिस सबसे पहले देश भर से कुंभ ड्यूटी के लिए आने वाले 54 हजार पुलिसकर्मियों के साथ शुरूआत करने जा रही है। जो अपने शहर राज्य में बैठकर उज्जैन की गलियों, सड़क, मार्ग, चौराहे, एंट्री एग्जिट और श्रद्धालुओं को किस मार्ग पर भेजना और रोकने की ट्रेनिंग भी VR के माध्यम से लेंगे। उज्जैन पुलिस ने फिलहाल 200 VR सेट मंगवाए हैं।  से ट्रेनिंग पुलिस आर्म्स फोर्स होमगार्ड वॉलिंटियर्स को दी जाएगी  उज्जैन मे होने वाले महाकुंभ के आयोजन में  पुलिस हाईटेक टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगी। ऐसा प्रयागराज कुंभ में भी देखने को नहीं मिला था। पहली बार VR टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अपने अपने शहर में उज्जैन की सड़कों-गलियों आने-जाने के मार्ग की ट्रेनिंग VR से मिलेगी। पुलिसकर्मी अपने प्रदेश में कहीं भी होगा, वह श्फके माध्यम से शहर की भौगोलिक स्थिति और रियल टाइम स्थिति जानकर ट्रेनिंग पूरा कर लेगा 

पहले उज्जैन में, फिर अपने शहर में लेंगे ट्रेनिंग: शर्मा

 एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग में ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग करेंगे। दूसरे प्रदेश और जिले से आने वाले पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग के लिए VR ट्रेनिंग का माध्यम चुना है। सड़कों के 3D वीडियो बनवाए हैं। ये पुलिसकर्मियों को VR के माध्यम से उनके शहर में ही दिखाए जाएंगे। सबसे पहले पुलिसकर्मी उज्जैन आकर देखेंगे कि उनकी ड्यूटी कहां लगेगी। कौन सा रास्ता कहां से किधर जाएगा। इसके बाद उन्हें बार-बार ट्रेनिंग के लिए उज्जैन नहीं आना पड़ेगा