गूगल करेगा 10 अरब डॉलर का निवेश; भारत में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा डेटासेंटर

नई दिल्ली, ब्यूरो: गूगल भारत में अपना पहला और देश के डिजिटल हिस्ट्री में सबसे बड़ा निवेश करने जा रहा है। कंपनी 10 अरब डॉलर (लगभग 88,730 करोड़ रुपये) की लागत से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 1 गीगावॉट क्षमता वाला एक विशाल डेटा सेंटर क्लस्टर स्थापित करेगी। 

यह परियोजना एशिया में अब तक की सबसे बड़ी होगी और इससे भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गौतरलब है कि गूगल और उसकी सहायक कंपनियां वर्तमान में 11 देशों – अमेरिका, ताइवान, जापान, सिंगापुर, आयरलैं ड, नीदरलैंड, डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी, बेल्जियम और चिली में 29 स्थानों परडेटा सेंटर संचालित करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह डेटा सेंटर क्लस्टर विशाखापट्टनम जिले के अडविवाराम और तारलुवाडा गांवों तथा पड़ोसी अनाकापल्ली जिले के रामबिल्ली गांव में तीन अलग-अलग कैंपस में बनाया जाएगा। इसके लिए तीन उच्च-क्षमता वाली सबमरीन केबल्स लगाई जाएंगी, जिनके लिए विशेष केबल लैंडिंग स्टेशन और मेट्रो फाइबर लाइनों सहित उन्नत दूरसंचार ढांचा विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य विशाखापट्टनम में मुंबई से दोगुना सबमरीन केबल नेटवर्क तैयार करना है।