प्रसं, भोपाल: भारतीय रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के चुनाव भारतीय रेडक्रास सोसायटी कराने जा रही है। इसके लिए एक नवंबर से तीन नवंबर के बीच आवेदन बुलाए गए है।
मध्यप्रदेश रेडक्रास राज्य शाखा भोपाल के निवार्चन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य शाखा की प्रबंध समिति के लिए निर्वाचित जिला प्रतिनिधियों से आवेदन बुलाए है। इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन मध्यप्रदेश राज्य रेडक्रॉस शाखा निर्वाचन के पास आवेदन एक नवंबर से तीन नवंबर के बीच कर सकेंगे। तीन नवंबर से जो नामांकन प्राप्त होंगे उनमें जो उम्म्मीदवार नाम वापस लेना चाहेंगे वे चार नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। आवेदन के साथ जिला समिति के निर्वाचन प्रमाणपत्र की सचिव द्वारा सत्यापित प्रति भी लगाना होगा। एक व्यक्ति केवल एक पद के लिए ही नामांकन दे सकेगा। उम्मीदवार को नामांकन में यह जानकारी भी देना होगा कि उसका भारतीय रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कोई आर्थिक हित नहीं जुड़ा है।