प्रदेश के कुछ इलाकों से अब मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड ने दबे पांव दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप तीखी रहेगी, जबकि रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाती है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में नमी कम होती है। आने वाले दिनों में न्यूनतम पारे में और गिरावट हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 एमपी के हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। वहीं बाकि हिस्सों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।