भोपाल: मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी द्वारा 10 अक्टूबर को संबंधित अधिकारियों के साथ रानी कमलापति से इटारसी रेल खंड का निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने इटारसी ने विशेष रूप से इटारसी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण, खानपान स्टालों की जांच, साफ-सफाई, त्योहारों के मद्देनजर यात्री सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि की गहन जांच की। संबधित अधिकारियों को विशेष रूप से त्योहारी सीजन को देखते हुए इटारसी स्टेशन पर समुचित यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने इटारसी एसी शेड एवं डीजल शेड का भी निरीक्षण किया। एसी शेड में लोको पायलटों को सिमुलेटर कक्ष में दी जाने वाली ट्रेनिंग का अवलोकन किया। निरीक्षण दौरे पर डीआरएम ने इटारसी में स्थित रनिंग रूम में लोको पायलटो को मुहैया की जाने वाली सुविधाओं की भी जांच की जिससे रनिंग स्टाफ को ट्रेन संचालन के पश्चात रनिंग रूम में बेहतर आराम मिल सके।