हमीदिया में ध्वस्त हो रहे भवन पर गंभीर नहीं मैनिट और एसपीए

हमीदिया प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस (पीएमसीओई) का ए ब्लाक धीरे-धीरे ध्वस्त हो रहा है। एक सप्ताह के अंतराल में प्राचार्य कक्ष के दो भाग गिर चुके हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) और स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) से प्राचार्य कार्यालय की जांच करने के आदेश दिए थे। दस दिन पहले अभी तक जांच शुरु नहीं हो सकी है। जबकि गिरते हुए भवन से जान का जोखम बना हुआ है। इससे लेकर ना मैनिट गंभीर दिखाई दे रहा और ना ही मैनिट। इसलिए प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी ने दोबारा से दोनों संस्थानों के निदेशक को पत्र लिखकर जांच कर कराने के लिए कहा है। मैनिट और एसपीए ने घटनाक्रम के दस दिन भी जांच करने के लिए प्रोफेसरों की टीम तैयार नहीं की हैं।

वहीं शासन ने भी जांच के आदेश देकर चुप्पी साधकर बैठ गया है। विभागीय ओएसडी राकेश श्रीवास्तव और सुनील सिंह ने गत दिनों हमीदिया कालेज का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने देखा कि ए ब्लाक का हिस्सा गिर गया है। यहां मानवीय गतिविधियां संचालित नहीं हो सकती हैं। इसलिए पूरे ए ब्लाक को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कराया गया है। इसके चलते ए ब्लाक में लगने वाले सभी आधा दर्जन विभागों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

ए ब्लाक प्रतिबंधित

हमीदिया कालेज का ए ब्लाक को प्रतिबंधित करने से स्थान को लेकर काफी गहरा संकट खड़ा हो गया है। अब प्राचार्य कक्ष अन्य आधा दर्जन विभागों को संचालित करने के लिए कालेज में पर्याप्त स्थान नहीं है।