फेस्टिव सीजन की डिमांड के चलते इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में काफी बढ़त देखने को मिली। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (कइखअ) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्तेभर में 4,571 रुपए (4%) बढ़कर 1,21,525 रु. हो गई। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन (3 अक्टूबर) कीमत 1,16,954 रु. पर थी। वहीं, चांदी की कीमत में इस दौरान और भी ज्यादा तेजी देखी गई। 3 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,45,610 रु. प्रति किलोग्राम था, जो 10 अक्टूबर तक 18,890 रुपए (12.90%) बढ़कर 1,64,500 रु. तक पहुंच गया।
सोना: एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव, और त्योहारी सीजन की बढ़ती मांग ने सोने की कीमतों को बढ़ा दी हैं। इसके अलावा, केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी और निवेशकों का सेफ इन्वेस्टमेंट के रूप में सोने की ओर रुझान भी इस तेजी का बड़ा कारण है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्रियल डिमांड में बढ़ोतरी, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर एनर्जी सेक्टर में चांदी की जरूरत, इस तेजी का मुख्य कारण रही। इसके अलावा, त्योहारी और शादी के सीजन में चांदी के सिक्कों और आभूषणों की मांग ने भी कीमतों को और बढ़ावा दिया।