अफगानिस्तान का पलटवार; 18 पाक सैनिक मारे टैंक छीना

काबुल/नई दिल्ली, एजेंसी: अफगानिस्तान सैनिकों ने शनिवार देर रात डूरंड लाइन के पास कई पाकिस्तानी बॉर्डर पोस्ट पर गोलाबारी की। तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान ने तीन दिन पहले उनके देश में हवाई हमले किए थे, जो गलत है। इसलिए ये जवाबी कार्रवाई की गई है।

अफगान मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक, इस हमले में 18 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना की 2 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। वहीं, डूरंड लाइन के पार कुनार और हेलमंद प्रांतों मे भी पाकिस्तानी चौकियां तबाह कर दीं। इसके साथ ही एक पाकिस्तान टैंक छीन लिया है।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा- हमारा ऑपरेशन आधी रात को खत्म हो गया। अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान सीमा का उल्लंघन किया, तो हमारी सेना देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, पाकिस्तानी सरकारी मीडिया के अनुसार, पाक सेना ने अफगानिस्तान की 19 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया।

‘इस्लामिक नाटो’ की पहली परीक्षा

पाकिस्तान ने शुक्रवार रात अफगानिस्तान के बड़े क्षेत्र पर हमला किया था। अफगानिस्तान की कार्रवाई को इसी का जवाब माना जा रहा है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच यह जंग तब छिड़ी है जब पाकिस्तान कथित इस्लामिक स्टेट का हिस्सा बन गया है। हाल ही में पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात से समझौता किया है कि एक देश पर हमला दूसरे देश पर अटैक माना जाएगा। यह संघर्ष इस समझौते का भी टेस्ट होगा। वहीं विश्व समुदाय ने दोनों देशों से संयम की अपील की है।