रिवर्टन वैली स्कूल की सड़क बदहाल, कारण अवैध रूप से प्लाटिंग

सलैया स्थित रिर्यटन वैली स्कूल(नियर अकृति बायको सिटी) तक जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। गड्ढों और उखड़े डामर की वजह से यह सड़क बच्चों व अभिभावकों के लिए रोजाना परेशानी का सबब बनी हुई है। स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण न सिर्फ़ जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, बल्कि छोटे बच्चों की सुरक्षा भी दांव पर लगी है। बिल्ड़र के द्रारा अवैध प्लांटिग परियोजना के लिए शासकीय नाले को बंद कर रोड़ को झर्झर और अवैध रूप से शासकीय नाले को बंद कर दिया गया है।जिसकी वजह से किसानों की फसल खराब हो रही है।जिसके कारण स्कुल को और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवैध कॉलोनी के निर्माण से

किसानों की फसल हुयी खराब..!

बिल्डर इम्तियाज शेख के द्रारा रिव्रटन वैली स्कूल के पास अवैध प्लाटिंग परियोजना चलायी जा रही जिसमें रास्ते के शासकिय नाले को अवैध रूप से मलवा,गिट्टी आदि डाल कर बंद कर दिया गया है जिससे की सड़क तहस नहस हो गयी है। साथ ही आस पास के किसानों की नाला बंद होने की वजह से खेतों में पानी भरने से किसनों की फसलें खराब हो रही जिसकी शिकायत किसानों के द्रारा प्रशासन के अधिकारियों से की गयी थी।