पूसा, दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को बहुमूल्य सौगातें दी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्य मंत्रीभागीरथ चौधरी भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री जी ने दलहन उत्पादक, एग्रीकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंडऔर पशुपालन व मत्स्य पालन से जुड़े किसानों के विभिन्न समूहों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व नवाचारों पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ ऐतिहासिक पहल हैं। प्रधानमंत्रीने दो महत्वपूर्ण योजनाओं—प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन—का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना देश के आकांक्षी जिलों में कृषि उत्थान के लिए 11 मंत्रालयों की 36 उप-योजनाओं को समन्वित करते हुए लॉन्च की गई है। प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1,100 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन सब परियोजनाओं के माध्यम से देश को 42,000 करोड़ रुपए से अधिक की निवेश सौगात मिली।