ग्राहक बोले-गागर की मिठाईखाई तो पहुंचेंगे हॉस्पिटल, खाद्य अधिकारी पर लापरवाही-मिलीभगत के आरोप…

न्यू मार्केट में भी गागर स्वीट्स पर गंदगी को लेकर लोगों में गुस्सा

भोपाल: शहर के पॉश इलाके न्यू मार्केट में भी गागर डेयरी एंड स्वीट्स में गंदगी के बीच मिठाई बन रही है और पैक हो रही है। इसके वीडियो में साफ दिखा कि एक कर्मचारी पैकिंग के बीच वहीं थूक भी रहा था। आस-पास के दुकानदारों और ग्राहकों ने बताया कि इसमें नया कुछ नहीं है, यहां लंबे समय से इसी तरह मिठाइयां बनती और बिकती आ रही हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी पंकज श्रीवास्तव से जब प्रदेश टुडे ने बात की तो उन्होंने कहा कि टीम जांच के लिए पहुंचेगी, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो अधिकारी नदारद रहे। बाद में फोन करने पर उन्होंने कहा कि दूसरे ऑफिस में हूं। इस रवैये पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या अधिकारी न मिलीभगत से मामला ठंडा कर दिया? ग्राहकों का कहना है कि अगर गागर की ऐसी मिठाई खाई तो सीधे अस्पताल पहुंचेंगे।

गागर स्वीट्स के कारखाने में हालात और खराब, कोई गंदगी ने देखे इसलिए कर्मचारी तैनात

स्थानीय निवासियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि गागर स्वीट्स के कारखाने में हालत और भी खराब हैं, वहां सफाई नाम की चीज नहीं है। मिठाईयां बेहद अस्वच्छ माहौल में तैयार की जाती हैं। जब टीम ने मौके पर मौजूद मैनेजर से इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, कवरेज रोकने के लिए अपने सभी कर्मचारियों को आउटलेट के सामने खड़ा कर दिया ताकि रिपोर्टिंग न हो सके।