भोपाल: मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के नेतृत्व में दीपावली एवं छठ महापर्व पर स्टेशनों एवं ट्रेनों में संभावित भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए क्राउड मैनेजमेंट एवं सुरक्षा व्यवस्था के ऊपर मोक ड्रिल का आयोजन किया गया। कटारिया ने मांक ड्रिल में स्टेशन पर उपलब्ध कंट्रोल रूम जहां सीसीटीवी कैमरों से पूरे स्टेशन की निगरानी की जाती है के कार्यों को जांचा, कंट्रोल रूम में स्टेशन पर भीड़भाड़ के दौरान डिप्लॉय किये जाने वाले कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस मांक ड्रिल में वाणिज्य, आरपीएफ, ऑपरेटिंग एवं अन्य विभागों द्वारा की गयी तैयारी तथा यात्री भीड़ प्रबंधन की विस्तृत जांच की गई। इस जांच के दौरान स्टेशन पर यात्री सामान की चेकिंग, पार्सल के सामान की चेकिंग, ट्रेन चेकिंग, यात्री वेटिंग हॉल चेकिंग, स्टेशन पर टीटीई की तैनाती, यात्री उद्घोषणा, ट्रेन डिस्प्ले के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।