किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों पर केस्

भोपाल: बैरसिया इलाके में करीब सप्ताह भर पहले खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने वाले किसान के परिजनों के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक वाहिद पुत्र बख्तेयार खान (55) ग्राम झिकारिया खुर्दे में रहते थे, और पेशे से किसान थे। बीती 9 अक्टूबर को उन्होंने खुद पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली थी। बाद में उनकी मौत हो गई थी। मौत से पहले उन्होंने पुलिस को बयानों में बताया था कि संपत्ति को लेकर उनका परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद चल रहा था। वह उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही उन्होंने प्रताड़ित करने वाले आरोपियों के नाम बताए थे। जिसमें खालिद, सादिक, गुड्डू, बद्दू, वसीम, हबीब, शरीफ, हनीफ, शराफत, असद और आसिफ नाम बताए थे। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरμतार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।