विदिशा: खरीफाटक इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला के अवैध संबंध ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पत्नी के प्रेम संबंध के चलते पति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पति का हत्यारा पत्नी का प्रेमी निकला और दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे। मंगलवार दोपहर खरीफाटक रोड पर प्रेमी के साथ भाग रही तीन बच्चों की मां को पति ने रोकने की कोशिश की। प्रेमी ने पति पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल पति को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस ने महिला से मुलाकात की, आरोपी को जिला अस्पताल चौराहे पर बुलाया और फिल्मी अंदाज में उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी से, जो जिला अस्पताल में मौजूद थी, संपर्क किया और आरोपी को बुलाया। जैसे ही आरोपी चौराहे पर पहुँचा, उसके पीछे छिपी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। पति की हत्या और पत्नी के अवैध संबंधों का यह मामला विदिशा में चर्चा का विषय बन गया है।
पुलिस का कहना है कि जाँच के दौरान कई और राज़ खुल सकते हैं। फ़िलहाल, आरोपी जेल में है और पूरी घटना का खुलासा किया जा रहा है। अवैध संबंधों के इस भयावह परिणाम ने समाज को झकझोर दिया है इस पूरी घटना के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि खरीफाटक क्षेत्र में हुई चाकूबाज़ी की इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत होता है। मृतक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पूरनपुरा में रहता था। प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि तीनों बच्चों की माँ और भोपाल निवासी दीपक के बीच किसी प्रकार का संबंध था। इसकी जाँच की जा रही है। किसी विवाद को लेकर दीपक ने बबलू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जाँच जारी है।
चौंकाने वाला सच सामने आया: प्रेमी ने प्रेमिका के पति की हत्या की
शहर के खरीफाटक इलाके में चाकूबाजी की एक घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला के अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। घटना के दौरान महिला के प्रेमी ने उसके पति बबलू पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बबलू को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी और उसके प्रेमी के भागने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सादे कपड़ों में एक टीम बनाई। योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई और आखिरकार पुलिस ने आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।