कुबेर जाट चाय-पानीर से मनाने की कर रहा कोशिश
भोपाल: कुबेर डेयरी पर खराब खाद्य सामग्री और गंदगी के बीच बन रही मिठाईयों को लेकर अब खाद्य विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। प्रदेश टुडे की टीम ने जब कुबेर डेयरी से जुड़ी शिकायतें संचालक स्वास्थ (नियंत्रक) अतिरिक्त प्रभार खाद्य विभाग दिनेश श्रीवास्तव को बताई तो उन्होंने कहा आप लिखित शिकायत दीजिए, हम जांच कर कार्रवाई करेंगे। क्योंकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी इस मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। गौरतलब है कि कुबेर के उत्पादों की गुणवत्ता की पोल गूगल रिव्यूज में खुल ही रही है। प्रदेश टुडे ने कुबेर की मिठाईयों में गंदगी को उजागर किया है।
मिठाई में मक्खी, पेटीज में कीड़े
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कुबेर डेयरी की मिठाइयों और बेकरी उत्पादों में कीड़े और मक्खियां मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि कुबेर डेयरी पर तत्काल जांच कर उसे सील किया जाए।