इटारसी पुलिस ने की कार्रवाई, एक लाखसे अधिक के अवैध पटाखे जब्त

विस्फोटक सामग्री का भंडार मिला

नर्मदापुरम्: पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के कड़े इंतजाम बनाए रखने साथ ही अवैध रूप से पटाखा एवं विस्फोट सामग्री का विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना इटारसी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति जो कि इटारसी के भीड़भाड़ वाल इलाके में निवासरत है ने अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों एवं विस्फोट सामग्री का भंडारण कर रखा है।

प्राप्त सूचना के आधार पर थाना इटारसी पुलिस स्टाफ एवं तहसीलदार राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा भाट मोहल्ला इटारसी निवासी अभिषेक पिता शिवदास सिंह राजपूत के घर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध विस्फोट सामग्री एवं पटाखे कीमत 1, 03, 435 के जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 824/ 25 धारा 288 बीएसएन एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी वीरेंद्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के द्वारा सहायतार्थ बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उनि प्रवीण यादव, प्रआर उपेंद्र दुबे, आर महेंद्र, अंकित, राजकुमार, संदीप, राजेश की सक्रिय भूमिका रही।