‘ईमानदार’ IPS ने किया रिकॉर्ड करप्शन
पंजाब के ईमानदार पुलिस अधिकारियों में शुमार होने वाले रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने राज्य में रिकॉर्ड तोड़ करप्शन किया है। गुरुवार दोपहर को घूस लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किए गए भुल्लर के मोहाली स्थिति आॅफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर 40 की कोठी को खंगाला। उनकी कोठी से 7 करोड़ का कैश मिला। जो 3 बैग और 2 अटैची में भरा हुआ था। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब और रिवॉल्वर, 15 प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियों के डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। सीबीआई ने कहा कि डीआईजी के साथ बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया। बिचौलिए को 8 लाख रुपए लेते चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में रंगेहाथ पकड़ा। डीआईजी और बिचौलियों को आज चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। आज सुबह सीबीआई ने उसका मेडिकल कराया गया। डीआईजी ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर उसके 2 साल पहले सरहिंद में दर्ज पुराने केस में चार्जशीट पेश करने और नए फर्जी केस दर्ज करने की धमकी दी थी।