नकली ENO के 91 हजार पैकेट जब्त, दो अरेस्ट

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रशांत विहार क्षेत्र में एक नकली ईनो उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों, संदीप जैन (45 वर्ष) और जितेंद्र उर्फ छोटू (23 वर्ष) को गिरμतार किया गया है। छापेमारी के दौरान 80 किलो कच्चा माल और 91 हजार पैकेट बरामद किए गए हैं। अपराध शाखा की टीम को ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (ईनो के निर्माता) के अधिकृत प्रतिनिधि यशपाल सप्रा से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। इब्राहिमपुर गांव में छापे के दौरान एक पूरी तरह से कार्यरत नकली ईनो उत्पादन इकाई का पता चला। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी मौके पर नकली ईनो उत्पाद तैयार करते हुए पकड़े गए।