भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में अब वीडियो गेम जैसे हैं ये टूल्स… डिप्रेशन, ऑटिज़्म, डिसऑर्डर जैसी बीमारियों का इलाज होगा। दरअसल मानसिक रोगियों की जांच और इलाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगा। इसके लिए बीएमएचआरसी और कनाडा की कंपनी ऑरेंज न्यूरोसाइंसेज के बीच समझौता हुआ है। समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर मानसिक रोगों पर रिसर्च भी करेंगे। बीएमएचआरसी मप्र का पहला संस्थान बन गया है, जहां एआई की मदद से मनोरोगियों की जांच और इलाज होगा।