राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ और पोधरोपण का कार्यक्रम आयोजित

अशोकनगर: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में रन फॉर यूनिटी का आयोजन जिला मुख्यालय पर स्थित पटेल पार्क से गांधी पार्क तक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी थे। कार्यक्रम में पटेल पार्क में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सरदार पटेल की स्मृति में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हर भारतीय के भीतर राष्ट्रीय गौरव और स्वाभिमान की भावना जगाई। वल्लभ भाई पटेल भारत के लौह पुरूष ही नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रहरी थे। राष्ट्रीय् एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी, कॉलेज एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी, स्काउट गाइड, एनसीसी ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर पटेल पार्क से गांधी पार्क के लिए रवाना किया। गांधी पार्क पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।