उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित चुनार रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा और अत्यंत दुखद रेल हादसा हो गया। सुबह करीब 9:30 बजे, कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे श्रद्धालु तेज रफ्तार कालका एक्सप्रेस (हावड़ा-कालका मेल) की चपेट में आ गए। शुरुआती सूत्रों के अनुसार, इस दर्दनाक दुर्घटना में 6 से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हालांकि यह संख्या बढ़ने के अनुमान है,
रेलवे ट्रैक पर उतारने की थी गलती।
यह दुर्घटना चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुई। जानकारी मिली है प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़भाड़ होने के कारण, यात्रियों के समूह ने प्लेटफॉर्म की सीढ़ियों का इस्तेमाल करने के बजाय, रेलवे ट्रैक को पार कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश की। इसी दौरान, विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही कालका एक्सप्रेस ने ट्रैक पार कर रहे इन श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रेन की चपेट में आने से शवों के चिथड़े उड़ गए, और ट्रैक पर चारों तरफ खून बिखर गया। यह दृश्य इतना हृदय विदारक था कि स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
प्रशासनिक और बचाव कार्य:
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने शवों के टुकड़ों को एकत्र कर पंचनामा भरने और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह दुखद घटना सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और रेलवे ट्रैक पार करने की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है