भोपाल: राजधानी में आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए जल्द ही परिवहन के संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इसके चलते नए साल में राजधानी में ई-बस का संचालन मार्च-2026 से शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार की एक योजना के तहत यह बसें मार्च के शुरूआती दिनों में नगर निगम भोपाल को मिलना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए निगम प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन बसों के बेहतर रखरखाव और देखरेख के लिए दो नए डिपो बनाए जा रहे हैं। करीब 40 करोड़ रुपए की लागत स कस्तूरबा नगर और संत हिरदाराम नगर में इनका निर्माण चल रहा है। महापौर ने भी बीसीएलएल में आने वाली 100 इलेवट्रिक नई बरों के लिए कस्तूरबा नगर और संत हिरदाराम नगर में नवनिमार्णाधीन इलेक्ट्रिक बस डिपो का निरीक्षण किया था। शहर में जहां बीसीएलएल की बसों का संचालन धीरे-धीरे शुरू हो रहा है तो वहीं नगर निगम मार्च-2026 में 100 ई-बसों की आमद के पूर्व अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डिपो में बसों के खडे होने, चार्जिंग, रखरखाव की व्वयस्था रहेगी।