भोपाल: भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में मुख्यालय स्तरीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 संपन्न हुई। एनसीएल स्टेडियम, सिंगरौली में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने 1500 मीटर,100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप,हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस, हैमर व जैवलिन थ्रो, तीरंदाजी, 3000 मीटर साइकिल रेस, 4 गुणा100 मीटर रिले इत्यादि प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक मानव संसाधन/ प्रशासनसंजय सिन्हा एवं जेसीसी मेम्बर्स एवं स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 64 पुरुष एवं 26 महिलाएं शामिल रहीं। मुख्यालय स्तरीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरुष वर्ग से श्री हर्ष शर्मा तथा महिला वर्ग से मनीषा छेत्री को चुना गया। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु ऐसी अनेक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।