अमेरिकी राष्ट्रपति का एक और बड़ा एक्शन, भारत समेत 7 देशों की 32 कंपनियों पर बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। इस बार उनके निशाने पर भारत है। उन्होंने पहले ही रूसी तेल पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। रूसी तेल कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। अब एक बार फिर अमेरिका ने भारत समेत 7 देशों की 32 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। बुधवार को अमेरिका ने भारत और चीन समेत 7 देशों की 32 कंपनियों पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में मदद करने का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध लगा दिए। ईरान द्वारा अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं का गंभीर उल्लंघन करने के बाद अमेरिका ने यह कार्रवाई की। प्रतिबंधित कंपनियों में भारत की फार्मलेन प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है। कंपनी पर सोडियम क्लोरेट और सोडियम परक्लोरेट जैसी सामग्री की आपूर्ति के लिए यूएई की एक फर्म के साथ मिलीभगत करने का आरोप है। भारत के अलावा, इसमें शामिल कंपनियां ईरान, चीन, हांगकांग, यूएई और तुर्की की हैं।