लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा ने किया प्रदेश में अव्वल आने पर स्वेता सोनी का सम्मान
विदिशा: लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा में जोन चेयरपर्सन लायन शशि सिलाकारी एवं रीजन चेयरपर्सन लायन मुदित बंसल की आधिकारिक यात्रा हुई। इस दौरान कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक की परीक्षा में ओवीसी कैटेगिरी में प्रदेश में टॉप आने पर स्वेता सोनी पत्नी अनिल सोनी का अतिथियों द्वारा शाल-श्रीफल और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।जोन एवं रीजन चेयरपर्सन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष लायन अमिता ने सम्मान पत्र का वाचन करते हुए कहा कि निश्चित ही नारी शक्ति ने प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है हमारा वसुंधरा परिवार स्वेता सोनी सम्मान कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस दौरान उनके दोनों बेटों गतिक सोनी और झितिन सोनी ने अपनी गायकी और शायरियां सुनाकर कार्यक्रम में समां बांधा। क्लब की अध्यक्ष लायन कीर्ति सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब द्वारा विगत माह में की गई सेवा गतिविधियों, सामाजिक पहल एवं विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष पायल अग्रवाल को सौंपी। पर्यावरण संरक्षण हेतु गौ मय दीपक का वितरण किया गया।स्कूल में क्लब द्वारा स्वेटर का वितरण भी क्लब द्वारा किया जायेगा। जोन चेयरपर्सन शशि सिलाकारी और रीजन चेयरपर्सनमुदित बंसल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए सदस्यों को और अधिक प्रभावी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। संचालन केतन अग्रवाल एवं पायल अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर एमजेएफ राजेश जैन प्रीत, चार्टर अध्यक्ष अमिता जैन, रचना बंसल, सजल जैन, रिया जैन, अमीषा जैन आदि मौजूद रहे।