भोपाल: राजधानी में मेट्रो के कमर्शियल रन से पहले आज कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम आज टीम आज मेट्रो स्टेशनों और रेलवे ट्रेक का बारीकियों से निरीक्षण करेगी। इसके पहले चरण में कल उसने यहां के ट्रेक के सेफ्टी नार्मस और लेवलिंग की जांच की थी। इससमय सीएमआरएस के दौरे के चलते मेट्रो अफसर अलर्ट हैं। डिपो के अंदर किसी को भी आनेजाने नहीं दिया जा रहा। ताकि, निरीक्षण में किसी प्रकार की दिक्कतें न हों।
कई स्टेशनों का काम अधूरा: मेट्रो के कई स्टेशन ऐसे हैं, जहां कुछ न कुछ काम बचा है। सुभाषनगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, सरगम टॉकीज, रानी कमलापति, एम्स, अलकापुरी और डीआरएम तिराहा पर कहीं अंदर तो कहीं बाहर के काम जारी है। केंद्रीय स्कूल मेट्रो स्टेशन की ऊंचाई कम होने से निचले हिस्से में सड़क की खुदाई भी की जा रही है।