CM मोहन यादव का आज बुंदेलखंड दौरा: छतरपुर, सतना और पन्ना में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 19 नवंबर को सागर संभाग के तीन प्रमुख जिलों— छतरपुर, सतना और पन्ना के दौरे पर हैं। इस दौरान वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खजुराहो एयरपोर्ट से शुरू होगा, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11:45 बजे छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नादिया बैहर पहुंचेंगे।

छतरपुर में होटल लोकार्पण

छतरपुर में मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम सुबह 11:55 बजे कार्यक्रम स्थल होटल राजगढ़ पैलेस में होगा। यहाँ दोपहर 12:00 बजे से 12:40 बजे तक वे स्थानीय कार्यक्रम में राजगढ़ पैलेस होटल का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत, वे कार द्वारा 12:50 बजे वापस नादिया बैहर हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

सतना में विकास कार्यों का शिलान्यास

छतरपुर से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा सतना जिले के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 12:55 बजे से 1:15 बजे के बीच नागौद (वि.स. नागौद) स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। सतना में दोपहर 1:15 बजे से 2:45 बजे तक उनका स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें सतना जिले के विकास को गति देने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

पन्ना में भूमिपूजन और विकास की सौगात

सतना के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से पन्ना जिले के शाहनगर (वि.स. पवई) के लिए रवाना होंगे और 3:10 बजे तक वहाँ पहुँचेंगे। पन्ना में शाम 3:15 बजे से 5:00 बजे तक उनका अंतिम स्थानीय कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम पन्ना जिले में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं पर केंद्रित होगा।

शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे के बीच मुख्यमंत्री शाहनगर हेलीपैड से वापस खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

इस दौरे के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देंगे और आम जनता से संवाद करेंगे।