1 जनवरी 2026 से लागू होगी रेलवे की नई समय-सारणी: भोपाल मंडल की 25  ट्रेनों के समय में बदलाव

रेलवे प्रशासन 1 जनवरी2026 से ट्रेनों की नई समय-सारणी (टाइम-टेबल) लागू करने जा रहा है। इसके तहत भोपाल मंडल की कुल25 ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। इन बदलावों में ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में सुधार करने के साथ-साथ कई रूट्स पर ट्रेनों की औसत गति भी बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों के यात्रा समय में कमी आएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने जानकारी दी कि नए टाइम-टेबल के लागू होने के बाद कई ट्रेनों का संचालन अब बेहतर समय पर होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले वे बदली हुई समय-सारणी की जाँच अवश्य कर लें।

भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों का बदला प्रस्थान समय

भोपाल और रानी कमलापति (RKMP) स्टेशनों से शुरू होने वाली कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है:

ट्रेन संख्याट्रेन का नामपुराना प्रस्थान समयनया प्रस्थान समय
22145भोपाल–रीवा एक्सप्रेस11:05 PM11:00 PM
19324भोपाल–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस5:00 PM5:10 PM
14814भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस4:55 PM4:40 PM
12185}$रानी कमलापति–रीवा एक्सप्रेस10:00 PM{9:55 PM}
12197भोपाल–ग्वालियर एक्सप्रेस3:15 PM3:10 PM
19712भोपाल–जयपुर एक्सप्रेस4:35 PM4:30 PM
22172रानी कमलापति–पुणे एक्सप्रेस3:50 PM3:40 PM
01665रानी कमलापति–अगरतल्ला स्पेशल3:40 PM3:20 PM

गंतव्य स्टेशनों पर आगमन समय में सुधार

कई ट्रेनों के उनके अंतिम गंतव्य स्टेशनों पर पहुँचने के समय में भी सुधार किया गया है:

ट्रेन संख्याट्रेन का नामपुराना आगमन समयनया आगमन समय
12185रानी कमलापति–रीवा8:00 AM7:55 AM
11272भोपाल–इटारसी12:30 PM1:15 PM
11602कटनी–बीना7:05 PM8:00 PM
18236बिलासपुर–भोपाल5:18 PM5:00 PM
51884ग्वालियर–बीना4:25 PM4:20 PM
11603कोटा–बीना4:55 PM4:50 PM

मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी बदले समय

इटारसी स्टेशन पर5 ट्रेनों का आगमन/प्रस्थान समय बदला गया है:

  • 12577 दरभंगा–मैसूर,22351 सहरसा–बेंगलुरु,22353 पटना–बेंगलुरु, और 22642 निजामुद्दीन–कन्याकुमारी अब 12:20 PM  पर पहुँचकर 12:30 PM पर प्रस्थान करेंगी (पुराना समय 12:35 PM/12:45 PM था)।
  • 18234 बिलासपुर–इंदौर अब 1:35 AM पर पहुँचकर 1:40 पर प्रस्थान करेगी।

बीना स्टेशन पर 12185 रानी कमलापति–रीवा एक्सप्रेस अब 12:25 AM पर आएगी और 12:30 AM पर रवाना होगी।

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर भी 3 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है, जैसे 18234 बिलासपुर–इंदौर अब 4:53 AM पर पहुँचेगी (पुराना समय 4:28 AM।