पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह यानी, 5 डेवीक वर्किंग की मांग को लेकर सोमवार को भोपाल में बैंककर्मी धरना देंगे। वे एमपी नगर में इकट्ठा हो रहे हैं। यहीं पर सभा भी होगी। इससे पहले दो बार वे नारेबाजी कर चुके हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि केंद्र सरकार जल्द मांग को नहीं मानती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल भी जा सकते हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेश के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि यूनियंस के आह्वन पर देशभर के बैंक अधिकारी- कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
देशभर में 10 लाख बैंककर्मी
यूनियंस के पदाधिकारी शर्मा ने बताया, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंरा ने बैंक की शाख अर कार्यालयों में कार्यरत बेंकिंग उद्योग के 10 लाख बैंक कर्मचारी और अिकारियों पर बढ़ते तनाव औरदबाव के कारण पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह शुरू करने की मांग की थी।