जयपुर में स्कूल बस-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, 18 बच्चे घायल

शनिवार सुबह जयपुर जिले के जोबनेर-आसलपुर महला मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे में टैगोर विद्या मंदिर स्कूल की बस में सवार 18 छात्र घायल […]
जयपुर: सुबोध कॉलेज में भयंकर आग! तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख

शुक्रवार सुबह रामबाग सर्किल स्थित सुबोध कॉलेज के बेसमेंट पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को बचाने के लिए उन्हें तुरंत हटाया गया। 22-गोदाम फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी […]
जैसलमेर में सेना की गाड़ी का भीषण हादसा, मेजर की मौत

राजस्थान के जैसलमेर जिले में गुरुवार की मध्य रात सेना से जुड़ी एक एसयूवी ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी चार-पांच बार पलट गई। इस हादसे में गाड़ी चला रहे मेजर हमजा आरिफ (26 वर्ष) की जान चली गई। घटना शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी स्टेशन के पास […]
जयपुर में रिश्तों की हत्या: अनुकंपा नौकरी और संपत्ति के लालच में बेटी ने की मां की हत्या, CCTV से खुला राज

राजस्थान की राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 वर्षीय लॉ छात्रा आयुषी शर्मा को अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आयुषी ने अनुकंपा नौकरी और संपत्ति पाने के लालच में इस साजिश को अंजाम दिया। […]
इंदौर के पत्रकार ने खोई पत्नी, चारधाम यात्रा के बाद बस हादसे, बोले- हम घर लौट रहे थे, एक पल में सब खत्म

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। चारधाम यात्रा पूरी करके घर लौट रहे इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता (चंदू) की पत्नी निर्मला गुप्ता इस दुर्घटना में जान गंवा बैठीं। हादसे से कुछ घंटे पहले ही निर्मला ने सोशल […]
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर, 8 की मौत, 21 घायल

राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे बस में सवार कई यात्री फंस गए। […]
श्रीगंगानगर: कार में एसी चलाकर सोए बैंक मैनेजर की दम घुटने से मौत

निजी बैंक के लोन मैनेजर मुकेश सुथार (32) की कार के अंदर एसी चलाते हुए सोने के दौरान दम घुटने से मौत हो गई। परिजनों ने शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस को कार से बीयर के कैन मिले हैं। प्राथमिक जांच में दम घुटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट […]
कोटा में राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, हादसा टला

आज सुबह तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12431) में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल अंतर्गत लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच ट्रेन के बी-1 एसी कोच में अचानक आग भड़क उठी। ट्रेन के डिब्बे से निकलती लपटों और घने धुएं को […]
राजस्थान: स्कूल जाते 14 वर्षीय बच्चे को कार ने कुचला, मौके पर मौत

शनिवार सुबह बाड़मेर जिले के लूखू गांव में स्कूल जा रहे 14 वर्षीय किशोर की बेकाबू कार से टक्कर हो गई। हादसे में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है, जिसमें दो लोग सवार थे जो टक्कर के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस के […]
जयपुर: पानी के टैंक में डूबकर दो मासूम बच्चियों की मौत

शिप्रापथ थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरी सेकेंड इलाके में एक निर्माणाधीन मकान के पानी भरे टैंक में गिरकर दो पांच वर्षीय बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चियां पड़ोस में खेलने निकली थीं और कुछ देर में ही इस हादसे का शिकार हो गईं। मृतक बच्चियों की पहचान राधिका (5) और गोसिया (5) के रूप […]