बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू के खिलाफ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहां सोमवार रात को एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। यह पिछले 24 घंटे में दूसरी घटना है। उस देश में हिंदूओं के खिलाफ लगातार हिंसाएं हो रही हैं। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के नरसिंगदी जिले में एक किराना स्टोर पर काम करने वाले हिंदू युवक की सोमवार रात 10 बजे के आस-पास हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मोनी चक्रवर्ती बताया जा रहा है। युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बांग्लादेश में हिंदू समूदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले 3 जनवरी को 50 साल के खोकन
चंद्र दास पर भी बेरहमी से हमला किया गया था। उसे काटा गया और फिर जलाया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 24 दिसंबर को भी राजबाड़ी शहर के पांगशा उपजिला में उगाही करने का आरोप लगाकर एक अन्य हिंदू अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला गया था।