सोने और चांदी की कीमतों पर अगले हफ्ते दबाव देखने को मिल सकता है। इसकी बड़ी वजह जनवरी महीने में होने वाला ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स (BCOM) का सालाना री- बैलेंसिंग प्रोसेस माना जा रहा है। डॉएचे बैंक के एनालिस्ट्स माइकल हसुए ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि सोने और चांदी में अगले हफ्ते इस री-बैर्लेसिंग के चलते तेज बिकवाली दिख सकती है।
माइकल हसुए के मुताबिक, यह री-बैलेंसिंग प्रक्रिया 9 से 15 जनवरी के बीच होगी। इस दौरान इंडेक्स से जुड़ी फंड फ्लो गतिविधियां सोने और चांदी दोनों पर नेगेटिव असर डाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि गोल्ड, सिल्वर और एल्युमिनियम ऐसे कमोडिटीज हैं जिन पर इस प्रक्रिया का दबाव पड़ने की संभावना है। वहीं कोको, कच्चा तेल, नेचुरल गैस और गैस ऑयल जैसे कमोडिटीज को इससे फायदा मिल सकता है।