मध्य प्रदेश के सतना में अफसर-कर्मियों पर कलेक्टर की भारी नाराजगी देखने को मिली। लापरवाही पर सख्ती अपनाते हुए 5 तहसीलदार समेत 22 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया। सतना में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर और संतोषजनक निराकरण नहीं किए जाने पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एसने सख्त रुख अपनाते हुए कार्यवाई की है।
वर्चुअल समीक्षा बैठक में कई विभागों की लापरवाही सामने आने के बादवेतन कटौती के निर्देशदिएगए। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के पांच अधिकारियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के जिला लेखा प्रबंधक का सात दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। वेतन कटौवी की कार्रवाईजनपद पंचायत रामपुर के खंड अधिकारी महेश शर्मा, मझगवां के खंड अधिकारी छोटेलाल शुक्ला, उचेहरा के खंड अधिकारी राजनीश जैसवाल, मझगवां जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के समन्वयक विजय जायसवाल, नागौद जनपद के खंड अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और एनएचएम केजिला लेखा प्रबंधक सुभाष चंदेल के खिलाफ की गई है।
थमाया शो कॉज नोटिस
इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के असंतोषजनक निराकरण को लेकर कलेक्टर ने 22 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वालों में सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) के साथ नागौद, उचेहरा, रामपुर, कोटर और बिरसिंहपुर के तहसीलदार शामिल हैं।