मध्य प्रदेश स्टार्टअप समिट का दूसरा दिन; इन्वेस्टर्स-इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ CM की राउंडटेबल मीटिंग

मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 के दूसरे दिन सोमवार को रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समिट का औपचारिक शुभारंभ करने के साथ ही प्रदर्शनी का उद्धाटन भी करेंगे। समिट के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में स्टार्टअप्स, निवेशकों एवं इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ एक उच्च-स्तरीय राउंडटेबल बैठक भी होगी। समिट में अनुभव साझा सश्, महिला उद्यमिता, इन्फ्लुएंसर एवं डिजिटल माकेटिंग, वैश्निक विस्तार एवं निर्यांत अवसर, तथा स्टार्टअप ग्रोथ मेट्रिक्स जैसे विषयों पर विभिन्न थीमैटिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंश्नी चेतन्य कुमार काश्य भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शुभारंभ स्टार्टंअप पिचिंग सेशन फाइनल्स से होगा, जिसमें चयनित स्टार्टअप्स अपने नवाचार, स्के लेनिलिटी एवं निवेश संभावनाओं को विशेषज्ञ जूरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही शासन, निवेशक एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सीएस का संबोधन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रदर्शनी का उद्धाटन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के स्टार्टअप्स द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीकों, उत्पादों एवं समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद हंसध्वनि सभागार में आयोजित उद्धाटन सन्न में नीति-केदित संबोधनहोंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ ही विभागीय अधिकारी भी संबोधन देंगे।