भोपाल: नाबालिग छात्रा को परेशान करने वाले युवक की भाई-भाभी ने की खुलेआम पिटाई

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को लंबे समय से परेशान करने वाले युवक की जमकर पिटाई हुई है। पीड़िता के भाई और भाभी ने आरोपी को सरेराह पीटा और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

पुलिस जांच के अनुसार

17 वर्षीय छात्रा (कक्षा 11वीं) छोला मंदिर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी अनुराग दुबे उसका पुराना परिचित था। वह काफी समय से लड़की को मैसेज भेजकर, फोन पर बात करने के लिए दबाव डालकर और स्कूल-कोचिंग के दौरान पीछा करके परेशान कर रहा था।

परेशान होकर छात्रा ने अपने बड़े भाई और भाभी को पूरी स्थिति बताई। इसी दौरान आरोपी ने मिलने के लिए दबाव बनाया। भाई की सलाह पर लड़की ने आरोपी को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंचा, भाई और भाभी ने उसकी खुलेआम पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

परिवार ने FIR दर्ज नहीं कराई

हालांकि पीड़िता के परिवार ने औपचारिक तौर पर FIR दर्ज कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के चलते धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।