MCX पर सोना-चांदी में जोरदार तेजी, सोना 1,56,740 रुपये के पार

मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की और पूरे दिन ऊंचे स्तर पर बने रहे।

MCX पर सोने का अप्रैल वायदा अनुबंध 1,155 रुपये की मजबूती के साथ 1,56,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले सत्र के बंद भाव 1,55,736 रुपये की तुलना में यह अनुबंध कारोबार के दौरान करीब 1,004 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,740 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। दिन के दौरान सोने ने 1,56,996 रुपये का उच्चतम स्तर और 1,56,675 रुपये का निचला स्तर छुआ।

इस साल अब तक सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर तक जा चुका है।

चांदी की कीमतों में भी अच्छी-खासी तेजी नजर आई। MCX पर मई वायदा अनुबंध 4,925 रुपये की बढ़त के साथ 2,61,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछले बंद भाव 2,56,532 रुपये की अपेक्षा यह अनुबंध करीब 2,165 रुपये ऊपर 2,61,457 रुपये पर ही स्थिर रहा। कारोबार के दौरान चांदी का उच्चतम भाव 2,55,701 रुपये और निचला भाव 2,58,338 रुपये रहा।

चालू वर्ष में चांदी पहले ही 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर को छू चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं में सकारात्मक रुझान बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 5,012.20 डॉलर प्रति औंस पर खुलकर 5,028.10 डॉलर तक पहुंच गया, जबकि चांदी 80.92 डॉलर से बढ़कर 81.53 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी।