RCB IPL की सबसे महंगी टीम बनी: ₹16,660 करोड़ में आदित्य बिरला-टाइम्स ग्रुप कंसोर्टियम ने खरीदा

IPL 2026 से पहले क्रिकेट जगत में ऐतिहासिक सौदे हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने रिकॉर्ड 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग ₹16,660 करोड़) में खरीद लिया है। इससे RCB IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है। कुछ घंटे पहले ही राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी उद्यमी काल सोमानी के कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग ₹15,289 करोड़) में खरीदा था।

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL), जो Diageo plc की सहायक कंपनी है, ने RCB की 100% इक्विटी बेच दी। सौदा कैश में हुआ और इसमें पुरुष IPL टीम के साथ-साथ महिला WPL टीम भी शामिल है। USL की बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

कौन है नया मालिक?

RCB खरीदने वाला कंसोर्टियम चार दिग्गजों का गठबंधन है

  • आदित्य बिरला ग्रुप (ABG)
  • टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (Times)
  • Bolt Ventures
  • Blackstone

अर्यमन बिरला (आदित्य बिरला ग्रुप) चेयरमैन होंगे, जबकि सत्यान गजवानी (टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। कंसोर्टियम ने कहा, “RCB की चैंपियनशिप वाली संस्कृति, बेंगलुरु से गहरा जुड़ाव और दुनिया के सबसे जुनूनी फैंस बेस इसे अद्भुत अवसर बनाते हैं। हम RCB को ग्लोबल स्पोर्टिंग संस्थान बनाएंगे, लेकिन इसकी जड़ें बेंगलुरु और कर्नाटक में ही रहेंगी।”

अर्यमन बिरला ने बयान दिया, “खेल, मीडिया और कंज्यूमर बिजनेस की गहरी समझ के साथ हम RCB के अगले चरण को आकार देंगे। हम पिच पर, कम्युनिटी में और फैंस के लिए बोल्ड खेलेंगे।”

BCCI की मंजूरी के बाद सौदा पूरा माना जाएगा। RCB के फैंस के लिए यह नई शुरुआत है टीम 2025 की चैंपियन है और अब दुनिया की सबसे अमीर स्पोर्टिंग कंपनियों के हाथों में है।