शुक्रवार को सोने-चांदी में तेजी का सिलसिला, अंतरराष्ट्रीय बाजार भी हरा

शुक्रवार सुबह घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

खबर लिखे जाने तक MCX पर सोने का जून वायदा अनुबंध 59 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,211 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। यह अनुबंध 149 रुपये की तेजी के साथ 1,53,301 रुपये पर खुला था, जबकि पिछले सत्र का बंद भाव 1,53,152 रुपये रहा। कारोबार के दौरान इसने 1,53,301 रुपये का उच्चतम स्तर और 1,53,050 रुपये का निचला स्तर छुआ।

चांदी के मई वायदा अनुबंध में भी मजबूत शुरुआत दर्ज की गई। यह 1,373 रुपये की बढ़त के साथ 2,50,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 2,48,628 रुपये था। खबर लिखे जाने तक चांदी 1,062 रुपये की तेजी के साथ 2,49,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान इसने 2,50,086 रुपये का उच्चतम और 2,49,532 रुपये का निम्नतम स्तर देखा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सकारात्मक रुझान नजर आया। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 7.50 डॉलर की बढ़त के साथ 4,815.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि यह 4,811.80 डॉलर पर खुला था। चांदी का भाव 0.32 डॉलर की तेजी के साथ 79.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।