ईरान संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के कारण देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सरकार ने हाल ही में 5 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। लोगों को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का भी डर है।
राहत की खबर
भारत का एक सुपरटैंकर करीब 45,000 टन एलपीजी लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है। शिप ट्रैकिंग के अनुसार, शनिवार को यह लारक और केसम द्वीपों के पास था और ओमान की खाड़ी के रास्ते आगे बढ़ रहा है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि टैंकर हॉर्मुज पार कर चुका है या नहीं।
नाकेबंदी का असर
13 अप्रैल से अमेरिकी नाकेबंदी के कारण फारस की खाड़ी में भारत के 14 जहाज फंसे हुए हैं। दो जहाज निकलने की कोशिश में ईरान की चेतावनी के बाद लौट आए। कुछ टैंकर वैकल्पिक रास्तों (चाबहार होते हुए) से निकल रहे हैं।
ईंधन कीमतों पर असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है। सरकारी सूत्रों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया है।