विजयदशमी के दिन मंगलवार को मध्य प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कुल 25 जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना बताई है।
इन जिलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, रायसेन, सागर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ के असर से अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश का सिलसिला 23 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। इसके विपरीत जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में साफ मौसम रहने का अनुमान है।