LNCT यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज में सेमिनार

भोपाल: एलएनसीटी युनिवर्सिटी में 14 अक्टूबर को प्रथम इंट्रा मूट कोर्ट कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एलएनसीटी युनिवर्सिटी,) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जज के रूप में सौम्या खरे (फैकल्टी ऑफ लॉ, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी), मनीष यादव (एडवोकेट, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट, भोपाल) उपस्थित रहे तथा आमंत्रित अतिथि प्रो. (डॉ.) रमेश शुक्ला (डिप्टी रजिस्ट्रार, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी) थे। मूट कोर्ट प्रॉब्लम संविधान के अनुच्छेद 14, अनुच्छेद 15, अनुच्छेद 25 एवं अनुच्छेद 26 पर आधारित सबरीमाल केस पर थी। कॉम्पिटीशन में 16 टीमों ने भाग लिया।