राष्ट्रपति मुर्मू आज करेंगी सम्मानित
जनजातीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने एक बार फिर देशभर में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय के आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए मध्य प्रदेश को देश के शीर्ष पांच राज्यों में स्थान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में राज्य को सम्मानित किया। प्रमुख सचिव जनजाति कार्य गुलशन बामरा राज्य की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनजातीय उत्थान हेतु किए जा रहे नवाचारों पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पीएम जनमन योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिवपुरी जिला को विशेष सम्मान प्राप्त मिला। वहीं आदि कर्मयोगी अभियान में बैतूल जिला देश के उत्कृष्ट जिलों में शामिल हुआ है, जबकि मास्टर ट्रेनर श्रेणी में सारिका धौलपुरिया को व्यक्तिगत सम्मान मिला है। साथ ही बैतूल, धार, पूर्वी निमाड़ और बड़वानी जिलों के योगदान का भी विशेष उल्लेख है। राज्य स्तरीय सुपर कोच जेपी यादव, तथा एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसियां बड़वानी, बैतूल और शिवपुरी को उल्लेखनीय गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। धरती आबा जनभागीदारी अभियान में गुना, बुरहानपुर और विदिशा को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।