दोपहर 12:18 बजे से होगी तिथि की शुरूआत
पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व इस बार 6 दिन तक मनाया जाएगा। 18 अक्टूबर को धनवंतरि जयंती से देवताओं के द्वारा निर्मित वर्ष पर एकमात्र खरीदी का महामुहूर्त है। प्रदोष व्रत भीरहेगा।रामजीवन दुबे ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 18 को दोपहर 12:18 बजे से होगी और समापन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे होगा।
छोटी दीपावली 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन नरक चतुर्दशी/काली चौदस रहेगी। इस दौरान हनुमान जी की पूजा होती है। इसकी शुरूआत चतुर्दशी तिथि पर 19 को 1:51 बजे होगी और समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे होगा। तो वहीं दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरूआत 20 को 3:44 बजे से लेकर 21 अक्टूबर को 5:54 बजे तक रहेगी। दान श्राद्ध की भौमवती अमावस्या 21 अक्टूबर को है। अन्नकूट गोवर्धन पूजा का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 21 को शाम 5:54 बजे से शुरू होकर 22 अक्टूबर को रात 8:16 बजे तक रहेगी, तो वहीं भाई दूज का पर्व 23 को मनाया जाएगा।
शहर के 10 स्थानों पर बनीं अस्थायी पार्किंग, हजारों वाहन हो सकेंगे पाक
दीपावली की खरीदारी के लिए शहर के बाजार आज से तैयार हो गए हैं। भीड़ के कारण बाजारों के आसपास पार्किंग में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था बनाई है। यह व्यवस्था आज से लेकर आगामी दो सप्ताह तक लागू रहेगी। शनिवार से धनतेरस को बाजार में ज्यादा ग्राहकी को लेकर आज से ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। शहर के अलग-अलग 10 मार्केट क्षेत्रों में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसमें करीब 3 हजार दोपहिया और 1 हजार से अधिक चारपहिया वाहनों की पार्किंग आसानी से हो सकेगी। नगर निगम प्रशासन ने शहर के तमाम प्रमुख बाजारो में दिवाली तक के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई है। शुक्रवार से नए शहर में न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, 10 नंबर मार्केट तो पुराने शहर में चौक बाजार के आसपास करीब 10 स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि न्यू मार्केट में सहकारी बैंक से लेकर पीएनबी बैंक तक, दशहरा मैदान के सामने टूट चुके आवासों के सामने। इसी तरह, 10 नंबर मार्केट में जोन कार्यालय के पास, बिट्टन मार्केट में बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में, पुराना शहर में सदर मंजिल की पार्किंग, इकबाल मैदान के पास, सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान, यूनानी शफाखाना, जहांगीरिया स्कूल और चौक बाजार में बाजार के आसपास अस्थायी पार्किंग बनाई है।