कर्मचारियों को दें 3% महंगाई भत्ता, दीवाली बोनस

मप्र संयुक्त मोर्चे ने सीएम को ज्ञापन देकर की मांग….

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सीएम डॉ. मोहन यादव को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा है। इसके अनुसार राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को दीपावली के पूर्व माह जुलाई 2025 से देय 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि एरियर सहित भुगतान कराए जाने की मांग की गई। संयुक्त मोर्चा के अनुसार राज्य के कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकार की भांति बोनस का भुगतान करने की मांग की है। दीपावली के बाद संयुक्त मोर्चे के घटक संगठनों की प्रांतीय बैठक भोपाल में बुलाई जाएगी, जिसमें सरकार द्वारा लंबित मांगों का निराकरण नहीं किए जाने के कारण उत्पन्न स्थित पर चर्चा कर आगामी रूपरेखा पर विचार विमर्श कर प्रांतव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में मोर्चा के संरक्षक भुवनेश कुमार पटेल, डीके यादव, एल एन कैलासिया, अजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, संयोजक एसबी सिंह, महेंद्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, संजय राठौर, उपेंद्र सिंह बघेल, विजय मिश्रा, सुरेंद्र निगम सहित अनेक लोगों ने इस पर एक राय होकर मांग उठाई है।