भोपाल: उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी सामाजिक उद्यम आईसेक्ट द्वारा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लिटरेसी मिशन का शुभारंभ बुधवार को एसजीएसयू कैंपस में किया गया। यह महत्वाकांक्षी योजना संतोष शुक्ला द्वारा लिखित और आईसेक्ट पब्लिकेशन से प्रकाशित पुस्तक कृत्रिम बुद्धिमता कृत्रिम नहीं, असली क्रांति के विमोचन के साथ शुरू की गई। साथ ही कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लिटरेसी मिशन के पोस्टर का भी अनावरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आईसेक्ट के चेयरमैन संतोष चौबे, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलगुरू डॉ. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा, सायबर एक्सपर्ट रघु पांडे, लेखक संतोष शुक्ला, आईसेक्ट पब्लिकेशन की हेड ज्योति रघुवंशी, आईसेक्ट के मार्केटिंग एवं पीआर हैड मनोज त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।