विदिशा: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विदिशा में होने बाले खेल महोत्सव की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आगामी 30 अक्टूबर से सांसद खेल महोत्सव शुरु होगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शरीर को स्वस्थ बनाने में खेलों का अपना एक अलग महत्व है। खेल शरीर को स्वस्थ भी बनाते हैं और आनंद और उल्लास से भी भरते हैं।
प्रधानमंत्री की मंशा अनुरूप सांसद खेल महोत्सव का आयोजन विदिशा संसदीय क्षेत्र में किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन खेल स्टेडियम में शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख भाई मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्रिकेट खिलाड़ी देश के गौरव कपिल देव आएंगे। श्री चौहान ने बताया कि सांसद खेल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें रस्सा कसी, कुर्सी दौड़ और चम्मच दौड़ इत्यादि खेल प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। साथ ही संसदीय क्षेत्र स्तर पर क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस बॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता और रुझान बढ़े इसके लिए टॉर्च रैली भी निकाली जाएगी। चार खेल लोकल स्तर पर आयोजित होंगे, जिनमें विदिशा म फुटबॉल, खातेगांव में कुश्ती, इछावर में खो-खो और मंडी दीप में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक मुकेश टंडन,विधायक हरिसिंह सप्रे सहीत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
37038 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब तक विदिशा संसदीय क्षेत्र में 37038 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है, जो युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता व रुचि का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र की विधानसभा भोजपुर में 3327, सांची में 3422, सिलवानी में 4407, बासौदा में 2061, बुधनी में 6718, इछावर में 5599, खातेगांव में 5674 और विदिशा में 5652 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है।