शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही समस्त एसडीएम सीईओ जनपद पंचायतए सीएमओ नगरीय निकाय गूगल मीट से जुड़कर बैठक में भाग लिया। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सभी विभाग बेहतर तरीके से करें। साथ ही योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभागों द्वारा अपडेट कर पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कलेक्टर/कमिश्नर कांफ्रेंस के बिंदुओं पर सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य एवं मरम्मकत कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाईन की ग्रेडिग में सुधार लाये जाने तथा समाधान के विषयों पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।