भोपाल: मध्यप्रदेश में देव प्रबोधिनी एकादशी पर एक नवंबर को राज्य सरकार दीपोत्सव पर्व मनाएगी। इस मौके पर राम वनगमन पथ के 9 पवित्र स्थलों पर 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से श्रीरामचंद्र , माता सीता, मां नर्मदा, मां मंदाकिनी की आराधना की जाएगी। दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एनपी नामदेव ने बताया कि संस्कृति विभाग और श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से राम वनगमन पथ के जिलों में दीपोत्सव पर्व2025 का आयोजन किया जा रहा है। न्यास द्वारा चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट पंचवटी घाट, अमरकंटक के रामघाट, मैहर की आल्हा तलैया, नर्मदापुरम के सेठानी घाट, कटनी के कटायेघाट तालाब, पन्ना के धरम सागर तालाब, उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर में होगा। शहडोल के सीतामढ़ी (गंधिया) में यह आयोजन 5 नवंबर को किया जाएगा। यहां 11 हजार दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्रीरामचंद्र और माता सीता की महाआरती की जाएगी।