होली के कारण बदला 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

भोपाल: बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी 2026 व दसवीं की 11 फरवरी 2026 से शुरू होगी। बारहवीं की परीक्षा पूर्व में जारी समय-सारिणी के अनुसार तीन मार्च व दसवीं की परीक्षा दो मार्च को समाप्त होना थी। अब उक्त समय सारिणी में माशिमं ने संशोधन किया है। संशोधन का कारण पूर्व में जारी टाइम टेबिल में तीन मार्च को प्रश्न-पत्र था। इसी दिन रंगों का पर्व होली भी है। सार्वजनिक अवकाश होने के कारण तीन मार्च को होने वाली बारहवीं के सभी पेपर 5 मार्च में कराए जाएंगे। माशिमं के जारी संशोधित टाइम टेबिल में बारहवीं का तीन मार्च को होने वाले प्रश्न-पत्र भूगोल, क्राप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया, विज्ञान एवं स्वास्थ्य का पेपर पांच मार्च कर दिया गया है। शेष समय-सारिणी यथावत रहेगी।